आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सोमवार को 11:00 बजे दिन में नवनीत कालेज बघावर के सभागार में बीटीसी सत्र 2019/ 20 का शुभारंभ गायत्री परिवार के रणबिजय सिंह द्वारा मंत्रोचार के साथ किया गया ।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित नवनीत कालेज बघावर लाटघाट में नवनीत कालेज संस्था के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने शिक्षण कार्य अनुशासन परीक्षा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्था के संस्थापक प्रोफेसर डाक्टर अंबरीक सिंह , डायरेक्टर रीता सिंह शिक्षक गण व बीटीसी की छात्राएं उपस्थित रहे ।
सभी लोगों ने नवनीत कॉलेज के शिक्षण कार्य की प्रशंसा की और कहा कि नवनीत कालेज बघावर मे टेक्निकल की जानकारी दी जाती है।
डाक्टर अंबरीक सिंह ने कहा कि आजमगढ़ मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर देवराचल क्षेत्र होते हुए भी यहां हाई फाई की सुबिधा के साथ कंप्यूटर, टेक्निकल शिक्षा दी जाती है। जो बडे बडे शहरो मे मिलती है। यहां सभी सुबिधा उपलब्ध है। देवारा क्षेत्र में विद्यालय खोलने की हमारी मंशा थी की गांव , देहात क्षेत्र कि गरीब लड़के व लड़कियां शिक्षा के अभाव में दूर विद्यालय के अभाव में पढ़ाई से कहीं वंचित ना रह जाएं इसलिए इस क्षेत्र में शहरों जैसा आवासीय विद्यालय बनवाया गया जो केवल शहरों में दिखाई देते है। इस विद्यालय के खुलने से गरीब परिवार के बच्चे व बड़े परिवार के बच्चे एक साथ शिक्षा दीक्षा एक ही बिल्डिंग के नीचे ले रहे है। हमारा प्रयास हमेशा रहा है कि दिन प्रतिदिन नई ऊंचाइयों पर हम अपने विद्यालय को ले जाएं जिससे हर समाज का भला हो सके। गरीब परिवार के बच्चों के लिए हमारे विद्यालय में सुविधाएं डी फार्मा , बी फार्मा, बैचलर इन फार्मेसी, डिप्लोमा इन फार्मेसी हमारे नवनीत कालेज में उपलब्ध है।
इस दौरान नवनीत सिंह, डॉ माधवी सिंह, हरेन्द्र कुमार, दयानंद मिश्रा, चंद्रजीत सिंह, रामनिवास,कौलभान यादव प्रधान, सूर्यभान यादव, पंचम लाल यादव, श्री कृष्ण, पुरुषोत्तम यादव, शेषनाथ यादव, जियालाल यादव आदि मौजूद रहे।
