Breaking News

ग्रामीणों ने प्रर्दशन कर ग्राम प्रधान पर लगाया घोटाले का आरोप।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

धरना प्रर्दशन,नारेबाजी कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

ग्रामीणों ने दी चेतावनी जांच ना होने पर सड़क होगा जाम इसके जिम्मेदार खुद प्रशासन होगा।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा महावतगढ़ के उमरी शेखपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान कोमली देवी पर घोटाले का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में ट्रैक्टर ट्राली से सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष इकट्ठा होकर रोड़ पर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की और अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंप जाचं की मांग की।

वही ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा उमरी शेखपुर में जल निकासी की सुविधा उपलब्ध नही है। जिससे जलजमाव हो जाता है। और महिला व पुरुषों और छोटे छोटे बच्चों को गन्दे पानी में निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तत्काल इस समस्या का निस्तारण किया जाए। नही तो हम लोग रोड़ जाम करने के लिए बाध्य होंगे इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ग्रामसभा में सौर ऊर्जा नहीं लगा है और ग्राम विकास के राजकोष से ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी तरीके से धन निकासी कर लिया है। जिसकी जांच होनी चाहिये। गांव में स्वच्छता अभियान के तहत 55 कूड़ेदान ग्रामसभा महावतगढ़ में निर्गत हुए हैं। लेकिन एक भी कूड़ेदान ग्रामसभा उमरी शेखपुर में नही है।
ग्रामसभा में ग्राम विकास कार्य के तहत खड़ंजा निर्माण कार्य कराया गया है। यह कार्य ग्राम पंचायत अधिकारी के पत्रावली में सिर्फ हुआ। लेकिन जमीनी धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए। प्राथमिक विद्यालय उमरी सेखपुर पर टीन सेट, एम,डी,एम, शेट का निर्माण ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सिर्फ पत्रावली में दर्शाया गया है और फर्जी तरीके से धन निकाल लिया गया है। जिसकी जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए और धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच की मांग की और ज्ञापन सौंपा। जिस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राघवेंद्र सिंह ने ज्ञापन लेते हुए ग्रामीणों को कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 
इस दौरान चंद्रशेखर चौहान, चंपा देवी, बर्फी देवी, राजकुमारी, वैष्णो देवी, दुर्गावती, रेखा, राजीव, रमेश, योगेंद्र, सुखदेव, रामचंद्र, हरेंद्र, रमेश, शिवा, गोविंद, विशाल, सतीश चौहान, अजय चौहान, राजीव मौर्य, मंजू देवी, चंडी देवी, दुर्गावती देवी आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने