Breaking News

लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को दी गई जानकारी।

आज़मगढ़:

रिपोर्ट: वीर सिंह

सठियांव ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक मिलन केंद्र समेंदा व प्राथमिक विद्यालय विहरोजपुर में बुधवार की दोपहर लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई ।और पात्र महिला व पुरुषों को आधार कार्ड और बैंक खाता की फ़ोटो काफी संलग्न करते हुए योजना का प्रारूप भरवाया गया ।ताकि योजना का लाभ उन्हें मिल सके ।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सरकार की संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी गरिमा मिश्रा,सुभाष चन्द्र शर्मा ने दी ।उन्होंने बताया कि सरकार निराश्रित महिला पेंशन,वृद्धावस्था/किसान पेंशन, दिव्यागजन पेंशन,प्रधानमंत्री कृषक सम्मान योजना,कृषि भूमि की वरासत,राशनकार्ड, जाबकार्ड,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
और साथ ही शिविर में उपस्थित पात्र महिला व पुरुषों को योजनाओं के लाभ दिलाने संबंध में निर्धारित प्रारूप भरवाए गये ।बैठक में दोनो जगहों पर सैकड़ो पात्र लोगों का फार्म भरवाए गए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पति राजू सिंह व मनोज कुमार पांडेय ने की ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक कुमार पांडेय,क्षेत्रीय लेखपाल पौहारी सिंह,रविन्द्र पांडेय, तकनीकी सहायक कृषि दुर्गेश मौर्या,एएनएम मालती देवी,ग्राम रोजगार सेवक मनिका यादव,मानसिंह सफाईकर्मी महेश यादव,सुनीता गोंड़,विंध्याचल, कोटेदार लक्ष्मीकांत सिंह, बालचंद, निरजन, दलसिहार, बनारसी, किरन,
नीलम सिंह, गीता राय, ममता सिंह, मोना, आशा, चंद्रकला, मंशला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।


और नया पुराने