Breaking News

दुकानदार से मांगी रंगदारी मुकदमा दर्ज।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

18 अगस्त की शाम को दो दबंगो पर रंगदारी मांगने का आरोप।

पुलिस की दबिश के बाद भी आरोपी पकड़ से दूर।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के आदर्श नगर जीयनपुर कस्बा निवासी संजय गुप्ता पुत्र शिवधनी गुप्ता निवासी आदर्श नगर कोतवाली क्षेत्र के 2 लोगों पर 10000 रुपये महीना रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है ।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है पर आरोपी फरार हैं।


वहीं दूसरी तरफ संजय गुप्ता की मछली मार्केट जीयनपुर के पास परचून की दुकान है ।जहां पर 18 अगस्त 2019 को शाम लगभग 3:30 बजे नगर क्षेत्र के ही संतोष यादव पुत्र स्वर्गीय रामहित निवासी टड़वा सरफुद्दीनपुर एवं विजय शंकर यादव उर्फ भुवर यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव निवासी हसनपट्टी पर आरोप लगाया कि यह दोनों लोग मेरी दुकान पर आए और मुझसे 10000 रुपया महीना की मांग करते हुए रुपया नही देने पर जान से मारने की धमकी दिए तथा उसके उपरांत जब दुकानदार उसी दिन तगादा करने जा रहा था तो मुबारकपुर तिराहे के पास लगभग साढ़े चार बजे दोनों लोगों ने बुरी तरह से मारपीट कर व्यवसाई को घायल कर दिया। जिस पर पुलिस को तहरीर दी गई जांच के उपरांत पुलिस ने दोनों गुंडों पर धारा 384,323,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और दोनों की गिरफ्तारी में जुट गई पर अबतक दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि आरोपियों का कहना है कि मुझसे
60000,हजार रुपया संजय ने उधार लिया था जिसे मांगा जा रहा है और मांगने पर फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाया जा रहा है। वही कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों की तलाश की जा रही है।
और नया पुराने