Breaking News

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

बाइक से रिश्तेदारी जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत।

लाटघाट बाजार पुलिया के पास
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर घायल व्यक्ति की मौत।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के लाटघाट बाजार के पास अज्ञात वाहन से टक्कर लग जाने से बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान बुधवार की देर रात्रि मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अजमतगढ़ निवासी संदीप गौड़ पुत्र लालजी गौड़ उम्र 30 साल 21 अगस्त दिन बुधवार को अजमतगढ़ से लाटघाट क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। कि लाटघाट बाजार के पास रात 9:30 बजे के करीब अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए आजमगढ़ स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति 6 भाई बहनो में सबसे छोटा था। मृतक व्यक्ति की शादी हो चुकी थी। उसके दो बच्चे है। एक पुत्री और एक पुत्र निधि 5 साल नैतिक 2 साल की है। पत्नी मीना गौड़ और माता चनरमी देवी व परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। गुरुवार को मृतक का शव पीएम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
और नया पुराने