Breaking News

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

 पिता द्वारा थाने में 2 लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर मुकदमा दर्ज।

धमकी देने व शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मुकदमा दो लोगों के खिलाफ दर्ज।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी सोचन राम पुत्र स्वर्गीय रामदेव राम ने जीयनपुर थाने में लिखित तहरीर दे आरोप लगाया कि हमारी पुत्री अन्जू कुमारी उम्र 24 साल को बगल के गांव का लड़का संदीप कुमार यादव पुत्र बंशराज यादव निवासी शाहपुर नेवादा थाना जीयनपुर ने मेरी पुत्री को शादी  का झासा देकर 2 साल से शारिरिक सम्बंध बनाता रहा।
20 अगस्त दिन मंगलवार की शाम चोरी से हमारे घर में घुस गया और हमारे पुत्री के साथ शारिरिक संम्बंध बना रहा था कि हमारे घर की बड़ी बहू ने देख लिया और शोर मचाने लगीं शोर शराबा सुन गांव के लोग इकट्ठा हो गए। वही संदीप यादव मौका पाकर घर के अन्दर से भागने लगा गांव वालों ने पकड़कर हंड्रेड डायल नंबर पुलिस को  सुचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की और लड़के को थाने लेकर आई दोनों पक्षों से दो दिन तक सुलह समझौता चलता रहा लेकिन कोई हल नही निकला तो आरोपी लड़के के भाई अश्वनी कुमार पुत्र वंशराज यादव ने लड़की के पिता को जान माल की धमकी देने लगा। वही लड़की के पिता के द्वारा जीयनपुर कोतवाली में दो लोगों खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व लड़के के भाई के द्वारा जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। पिता के द्वारा लिखित तहरीर मिलने के बाद जीयनपुर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मु0अ0स0184/19 धारा 376,506, आईपीसी व 3(2)वी एससी,एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया व दूसरे की तलाश जारी है।
और नया पुराने