मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
बिलरियागंज में आधार कार्ड के लिये रात 9 बजे से ही लाइन लग जाती है।
फिर भी नम्बर आने की कोई गारंटी नही होती।
9वी और 11वी में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड जरूरी वर्ना नही होगा रजिस्ट्रेशन।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील के बिलरियागंज यूबीआई बैंक में आधार कार्ड बन रहा है। जिसके लिए लोग रात 9 बजे से ही लाइन लगाते है। सुबह होने पर फिर भी कोई गारंटी नही है कि हमारा नम्बर आयेगा और आधार कार्ड बन ही जायेगा लोगो को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में भी 9वी और 11 वी में रजिस्ट्रेशन के लिये मांग रहे है। आधार कार्ड अगर नही रहेगा तो नही होगा रजिस्ट्रेशन इस वजह और भी भीड़ बढ़ रही है।
प्राप्त विवरण के अनुसार लोग आधार कार्ड बनवाने के लिये यूबीआई बैंक बिलरियागंज में दूर-दूर से आते है बैंक में सिर्फ 30 फॉर्म लेते है। 15 महिला 15 पुरुष का ही फॉर्म लेते है जो रात 9 बजे से ही लाइन लगाते है। सुबह होने पर कोई गारंटी नही है की हमारा नम्बर आ ही जायेगा क्यों कि जो 9 बजे रात में आकर नम्बर लगाता है। वह लाइन में ही खड़ा रह जाता है। और सुबह में लोग दबंगई के भरोसे अपना फॉर्म जमा कर देते है। इस वजह से लोगों मे काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है की क्या हालात होंगे जो लाइन लगाते है।
वही लोगों का कहना है की अगर आधार कार्ड नही बना तो बच्चों का 1 साल बेकार चला जायेगा। बेहतर होता की सरकार सभी बैंकों को आधार कार्ड बनवाने के लिए अधिकृत कर देती या पहले की तरह जनसेवा केंद्र वालो को आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दे देती तो शायद इतनी परेशानी नही उठानी पड़ती।
