मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़
सगड़ी।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के सहनूपुर गांव में बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे बाजार से लौट रहे। युवक बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पाकर घर वाले पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वही दूसरी तरफ प्रेम सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी सहनूपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ का निवासी और 2 दिन पहले ही अहमदाबाद से गांव आया था। देर शाम वह बाजार से सामान लेकर बाइक से घर आ रहा था कि रास्ते में रखी लकड़ी से टकरा गया और गिर कर बुरी तरह से चोटिल हो गया। मृतक गुजरात के अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। सूचना पाकर घरवाले व गांव के लोग उसे दोहरीघाट बाजार में किसी प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार से अलग रहता था। मृतक की पत्नी विद्यावती और बच्चे विशाल एवं विवेक का रो-रोकर बुरा हाल है।
