हरदोई।
रिपोर्ट: विशाल बाजपेयी
पाली(हरदोई)- ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को पाली नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन में किया गया।
जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्ता ने ऊर्जा संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमे ऊर्जा को बचाना चाहिए तथा ऊर्जा की कम खपत करनी चाहिए।
इस मौके पर दिलीप दीक्षित, अनुपम अग्निहोत्री, रामू बाजपेयी,सुनील शुक्ल, रामप्रकाश राजपूत आदि के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मैजूद रहे।

