मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
एक पक्ष के लोगों ने गांव में घुस किया तोड़फोड़ व फायरिंग।
दर्जनों राउंड फायरिंग में गोली लगने से 16 वर्षीय बालक घायल।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नरहन खास गांव के पास अजमतगढ़-अमिला रोड़ पर श्री रामलीला समिति बंजरग नगर, नरहन खास में रामलीला का मंचन किया जाता है।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहन खास गांव के पास कई सालों से रामलीला का मंचन किया जाता है। गांव के कुछ लोग द्वारा रामलीला के दौरान महिलाओं के साथ छींटाकशी करने का काम करते थे। जिसको लेकर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष द्वारा विरोध किया गया तो गांव के मनबढ़ किस्म के लड़के रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुधाकर यादव पुत्र राम अवध यादव को बुरी तरह मारपीटकर घायल कर दिया।
वही मारपीट होते हुए देख रामलीला मैदान में भगदड़ मच गया इसकी सूचना गांव के लोगों द्वारा जीयनपुर पुलिस को दी गई जब तक मौके पर पहुंचती पुलिस दूसरे पक्षों के लोगों ने मौर्या बस्ती गांव में घुसकर दरवाजे के पास खडी चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन को तोड़ दिए और जमकर तांडव मचाया और कई राउंड गोलियां चलाई जिसमें रोशन मौर्य पुत्र लालमन मौर्य उम्र 16 साल को पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
जिसको लेकर गांव के लोगों ने अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे यहां से डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल के लिए रिफर कर दिया। वही गोली लगने से घायल पक्ष के पिता लालमन मौर्य द्वारा जीयनपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। जिसमें धर्मेंद्र शर्मा पुत्र केदार शर्मा,आकाश प्रजापति पुत्र सन्तोष प्रजापति, राजू यादव पुत्र मटरु यादव नरहन खास थाना जीयनपुर व शिव यादव पुत्र सुरेश यादव डीघवनिया जीयनपुर के उपर धारा 307, 427,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वही कमेटी के अध्यक्ष द्वारा लिखित तहरीर कोतवाली में दी गई। जिसके तरफ से भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें प्रद्युमन, प्रवीण, मनीष पुत्र रामसरिख व पंकज राय पुत्र अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही अभी भी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।