मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय/नगरीय विकास अभिकरण के कार्याें की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर नगरीय विकास अभिकरण के कार्याें की समीक्षा में जिलाधिकारी ने पीओ डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्ष 2016-17, 2017-18 तथा 2018-19 में जो कार्य स्वीकृत किये गये हैं। उनमें कितने कार्य भौतिक रूप में पूर्ण हुए हैं तथा कितने अपूर्ण हैं। तथा कितने के सापेक्ष पैसा प्राप्त हो गया है, इसकी रिपोर्ट बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के अन्तर्गत लोक कल्याण शिविर में जितने भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसके संबंध में जिलाधिकारी ने समस्त ईओ नगर पंचायत/नगर पालिकाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अन्दर प्राप्त हुए फार्माें की जाॅच कर पीओ डूडा को रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि इस योजना के अन्तर्गत कहीं कोई आवास आवंटित करने में पैसे की मांग करता है तो उसकी भी सूचना उपलब्ध करायें। नगर पंचायतों में ठोस/तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत कूड़े के निस्तारण के लिए डम्पिंग ग्राउण्ड बनने हैं, इसके अन्तर्गत जहाॅ जगह मिला है, उसके संबंध में कार्ययोजना तैयार कर तथा तकनीकी अनुमति के साथ रिपोर्ट उपलब्ध करायें। जिन नगर पंचायतों में अभी तक कूड़ा निस्तारण के लिए डम्पिंग ग्राउण्ड के लिए जगह नही मिला है, उसकी भी सूचना उपलब्ध करायें।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय के संबंध में समस्त ईओ नगर पंचायत/नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि बनने वाले सामुदायिक शौचालय की कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध करायें और जो भी कार्य करें, वो शासनादेश के अनुरूप हो। आगे उन्होने कहा कि कलेक्शन व ट्रांसपोर्टेशन के सामानों की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से ही करें। आगे उन्होने समस्त ईओ नगर पंचायत/नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात समाप्त हो चुका है, जिन-जिन क्षेत्रों में जल भराव हुए थे, वहाॅ पर साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा जहाॅ पर जल भराव हुए थे, वहाॅ पर जल निकासी के लिए कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध करायें, जिससे कि भविष्य में बरसात होने पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
आगे जिलाधिकारी ने समस्त ईओ नगर पंचायत/नगर पालिका को निर्देश दिये कि खाद बनाने, ठोस/तरल वेस्ट मैनेजमेन्ट के संबंध में भी कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध करायें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, पीओ डूडा, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।