Breaking News

कलेक्ट्रेट सभागार में स्टाफ मीटिंग विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्टाफ मीटिंग (विकास कार्यांे) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि समूह पेय जल योजना के अन्तर्गत जो प्रोजेक्ट पूर्ण होने की स्थिति में हैं, उसे दीपावली से पहले पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। आगे उन्होने कहा कि जो योजनाएं आंशिक रूप से चल रही हैं, उसके लिए भी जिला विकास अधिकारी से समन्वय बनाकर आंशिक योजनाओं को पूर्ण करने हेतु ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करें। 
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि छुट्टा/आवारा पशुओं हेतु जनपद में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल हैं, उन पर भूसे की पर्याप्त व्यवस्था हो, अगर कहीं पशु बीमार हो तो उनका ईलाज कराना सुनिश्चित करें। 
आगे जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम को निर्देश दिये कि सौभाग्य योजना के अन्तर्गत जिन गाॅवों में खम्भे, बिजली के तार, ट्रांसफार्मर आदि नही लगे हुए हैं, वहाॅ पर उसको पूर्ण कराते हुए संबंधित ग्रामों में विद्युत आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। 
सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट (एसटीपी) आजमगढ़ तथा मुबारकपुर में बनने हैं, इसके लिए जिलाधिकारी ने जल निगम के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि एसडीएम सदर से समन्वय बनाकर इसकी कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीके सिंह, एसडीएम सदर प्रशान्त कुमार नायक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डाॅ0 आरडी राम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम अरविन्द सिंह, जल निगम तथा सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने