Breaking News

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा फैसला आने से पहले प्रशासन हुआ सक्रिय।

आज़मगढ़।

सरायमीर। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा फैसला आने से प्रशासन हुआ सक्रिय।
ज्ञात हो कि अयोध्या में राम मंदिर व बाबरी मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख कर नवंबर माह में सुनाने की बात कही है।
इस मुकदमा का फैसला आने पर किसी भी तरह की घटना विधि अशांति उत्पन्न नहीं उसको लेकर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह के आदेश पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के दिशा-निर्देश के अनुसार थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर के देखरेख में उपनिरीक्षक कमला कान्त, सुशील कुमार दुबे, रामकृष्ण सिंह ने क्षेत्र नम्बर एक में, श्याम सिंह, जितेंद्र कुमार राय क्षेत्र नम्बर दो,  राम जी दुबे, रामप्रसाद यादव, आशुतोष मिश्रा , रमेश सिंह क्षेत्र नम्बर तीन व गुलाम अख्तर अली , सुरेन्द्र सिंह क्षेत्र नम्बर चार के सभी वर्तमान व पूर्व प्रधान सचिव, बीडीसी एवं  सम्मानित व्यक्ति के अतिरिक्त गांव के व्यक्तियों के साथ गांव गांव में बैठक कर लोगों से अपील की है।

कि अयोध्या मुकदमा में फैसला किसी भी समुदाय के पक्ष में आए पर शांति बनाए रखें फैसला आने पर किसी भी व्यक्ति या समुदाय के लोग जुलूस व उत्सव नही मनाएंगे अगर कोई व्यक्ति गड़बड़ी या अफवाह फैलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने