आज़मगढ़।
मिर्जा मसूद बेग
(एम.ए.बी.एड.)
महासचिव
सगड़ी विधानसभा
सगड़ी।
विचार:
विश्व के मानचित्र पर भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र वाला देश हैl भारत लोकतंत्र की शिक्षा विश्व के दूसरे देशों को देता हैl भारत लोकतंत्र की वह पाठशाला है जहां दूसरे देशरूपी विद्यार्थी लोकतंत्र की शिक्षा लेने आते हैं।
आह! नौकरशाह , तानाशाह होता जा रहा है शासक बनता जा रहा है , और शासक बनकर जनता का शोषण कर रहा है बड़े-बड़े अधिकारीगण समाज को विभिन्न जातियों में बांटकर सम्प्रदायवाद को हवा दे रहे हैं जबकि अधिकारी प्रत्येक समाज का अधिकारी और प्रहरी होता हैl हम उसका सम्मान करते हैं और करते रहेंगे l समाज अधिकारी को सम्मान देता रहे और अधिकारी उसका अपमान करता रहे l जब अपमान अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच जाता है तब जनता आंदोलित हो जाती है और जब जनता आंदोलित होती है तो परिणाम क्या होता है? अधिकारीगण ने भी इतिहास का अध्ययन किया होगा बड़े-बड़े शासकों ने भी जनता के समक्ष घुटने टेके हैं नतमस्तक हुए हैं अतः अधिकारीगण से विनम्र अनुरोध है कि न्याय संगत व्यवहार करने का कष्ट करें l हम उनका बहुत बहुत सम्मान करते हैं।
