Breaking News

स्कूल बस से कुत्ता दब जाने पर गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पीटा।

आज़मगढ़।

सरायमीर। निजामाबाद क्षेत्र के सिधासुलतानपुर में स्कूल बस से कुत्ता दब कर मर जाने पर कुछ लोग बस चालक को मारपीटा और बस में तोड़फोड़ किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फूलचंद पुत्र नरेश यादव ग्राम कजराकोल थाना फूलपुर आजमगढ़ ने निजामाबाद थाना में तहरीर दिया मैं निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवां गांव में स्थित जामिया तयाबात स्कूल के बच्चियों को लाने-लेजाने वाली बस चलता हूँ।
बच्चियों को स्कूल ले आते समय सिधासुलतानपुर के दलित बस्ती के पास मेरे वाहन से एक कुत्ता दब गया उसके बाद हरिशचन्द पुत्र जलन्धर, चन्दू, रामसारे पुत्रगण चौथी, सन्दीप पुत्र घुरहू निवासिगण सिधासुलतानपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ ने माँ बहन की गाली देते हुए मारापीटा और स्कूल के बस का शीशा व दरवाजा  तोड़ दिया।पुलिस ने  पीड़ित चालक के तहरीर पर उपर्युक्त के विरूद्व अपराध संख्या 108 धारा 323, 504, 427 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है ।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने