Breaking News

जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन का किया शुभारंभ।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा नेहरू हाल के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया गया।

आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा नेहरू हाल के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत ओडीएफ प्लस, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है तथा दूसरी तरफ मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी तेजी से कम हो रही है। इन दोनों के बीच समाधान तलाशने की जरूरत है। उन्होने कहा कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए जैविक खाद का प्रयोग किया जाय। दूसरी तरफ उन्होने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने पर विचार करने की जरूरत है। इसके लिए किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन करना होगा। जिससे पशुओं से गोबर प्राप्त होगा और उस गोबर से जीवामृत-बीजामृत बनाकर खेतों में प्रयोग किया जायेगा। इसी के साथ ही साथ पशुपालकों को दूध भी मिलेगा जिससे उनकी आय भी बढ़ेगी। 
आगे जिलाधिकारी ने कहा कि आज ठोस/तरल अपशिष्ट प्रबंधन करने की जरूरत है, जो नाबदान/नाली का पानी बह रहा है, उसके लिए शोक पीट बनाया जाय, इसका कार्य मनरेगा से कराया जा सकता है। आगे जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात का पानी खेतों में जमीन के अन्दर जाने के लिए खेतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित किया जाय, इससे पानी का जल स्तर भी ठीक रहेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ब्लाकों से एक-एक गाॅवों का चिन्हांकन किया जायेगा, जिसको ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से 100 प्रतिशत संतृप्त करना है। इसके लिए जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान तथा सचिवों को निर्देश दिये कि उक्त गाॅवों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से 100 प्रतिशत संतृप्त कराना सुनिश्चित करंे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीआरओ श्रीकान्त दर्वे, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीसी मनरेगा बीबी सिंह आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने