Breaking News

सुरक्षा के मद्देनजर तहसीलदार ने की पटाखे के दुकान की जांच।

आज़मगढ़।

सरायमीर। पटाका की दुकान जांच करने तहसीलदार निजामाबाद पहुंचे सरायमीर। 
ज्ञात हो कि विगत वर्ष सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम खानकाह में पटाका बनाते समय विस्फोट हो जाने से तीन की मौत हो गई थी। दिपावली में वैध अवैध तरीके से कई दुकानें पटाका बेचने के लिए अनियमित से पटाके की दुकान लगा दी जाती है ।
उसमें सुरक्षा के कोई इन्तजाम नही होते जिससे कभी-भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना रहती है सुरक्षा को लेकर तहसीलदार निजामाबाद शैलेन्द्र कुमार ने कस्बा सरायमीर पहुंचकर पटाका दुकान की जांच की पूछने पर उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सिर्फ एक व्यक्ति लालजी पुत्र यधवर ग्राम खानकाह थाना सरायमीर के पास पटाका बनाने व बेचने का लाइसेंस है बाकी जो भी व्यक्ति पटाका बेच रहे हैं अवैध है। लाइसेंसी व्यक्ति की गोदाम सुरक्षित स्थान पर है परन्तु दुकान गलत स्थान पर है इसलिए इनको सूचित किया जा रहा है कि अपनी दुकान आबादी से दूर रखें और आग से बचाव करने वाली सामग्री रखें । अवैध ढंग से पटाका बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने