Breaking News

शौचालय की धनराशि लाभार्थियों के खाते में ।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़  जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एलओबी के अन्तर्गत शौचालय की धनराशि को लाभार्थियों के खाते में हस्तानान्तरण के संबंध मे खण्ड विकास अधिकारियों तथा एडीओ पंचायत के साथ बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्डवार एलओबी के अन्तर्गत शौचालय की धनराशि लाभार्थियों के खाते में हस्तानान्तरित के संबंध में समीक्षा की गयी। समीक्षा में समस्त ब्लाकों की खराब प्रगति पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ तथा एडीओ पंचायत को निर्देश दिये कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा एलओबी के अन्तर्गत शौचालय निर्माण के लिए पात्र लाभार्थियों के खाते में अभी भी जो धनराशि भेजने से अवशेष रह गये है। उसे कल तक प्रत्येक दशा में लाभार्थियों के खाते में हस्तानान्तरित करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बार्दश्त नही की जायेगी। 
समस्त ब्लाकों में एलओबी के अन्तर्गत शौचालय की धनराशि लाभार्थियों के खाते में हस्तानान्तरित करने में खराब प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये। 
इसी के साथ ही साथ जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ तथा एडीओ पंचायत को निर्देश दिये कि वर्ष 2012 से लेकर 2014 तक निर्मल भारत तथा उसके बाद स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा एलओबी के अन्तर्गत शौचालय के संबंध में पात्र लाभार्थियों की सूची के सापेक्ष कितनी धनराशि लाभार्थियों के खातें में प्रेषित की गयी है तथा कितने लाभार्थियों के शौचालय बन चुके हैं, कितने की जीओ टैगिंग की जा चुकी है तथा कितने लाभार्थियौं का शौचालय निर्माणाधीन है या नही बना है। इसी के साथ ही कितने लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजना अवशेष है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीआरओ श्रीकान्त दर्वे, समस्त खण्ड विकास अधिकारी/एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।
और नया पुराने