Breaking News

कार्यालय कक्ष में उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत जितने भी अविवादित वरासत के प्रकरण लम्बित हैं, उसको जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को यह भी निर्देश दिये कि तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत 15 बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही साथ 15-15 दिन पर अपने-अपने तहसीलों में अमीनों के साथ बैठक करें। इसी के साथ ही साथ उन्होने अंश निर्धारण करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, समस्त एसडीएम उपस्थित रहे।
और नया पुराने