Breaking News

क्रासिंग के गेट में से एक किस गेट को चालू रखा जाए उसकी जांच के लिए पहुंची उपजिलाधिकार प्रियंका प्रियदर्शनी।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तनपुर व खरेवां स्थित क्रासिंग के गेट में से एक किस गेट को चालू रखा जाए उसकी जांच के लिए पहुंची उपजिलाधिकार प्रियंका प्रियदर्शनी। ज्ञात हो कि लगभग एक वर्ष से फत्तनपुर गेट नंबर 53 सी और खरेवां गेट 52 सी की रेलवे क्रासिंग में रेलवे विभाग द्वारा एक क्रासिंग को बंद करने की कोशिश चल रही है परन्तु दोनों गांव के लोग अपने अपने गांव के रेलवे क्रासिंग गेट को चालू रखकर दूसरे गांव की क्रासिंग को बंद करने की कोशिश में लगे जबकि एक खरेवां गांव के पास की रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 52 सी को चालू रखने हेतु कुछ कार्य किए जा चुके थे परन्तु फत्तनपुर के कुछ व्यक्तियों के आपत्ति पर कार्य अधूरे में रोक गया उसके बाद दोनों गांव के लोग अपने अपने गांव के क्रासिंग गेट को चालू रखने के लिए कानूनी रूप से संघर्ष कर रहे हैं जिसपर दिनांक 6 नवंबर 019 को उच्चाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकार प्रियंका प्रियदर्शनी ने मौके मोयना करने के लिए पहुंची।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने