आज़मगढ़।
सरायमीर. उपमहानिरीक्षक मण्डल आजमगढ़ मनोज तिवारी थाना सरायमीर पहुंचकर दिशा-निर्देश दिए और थाना क्षेत्र को तीन जोन व नौ सेक्टर में बांटा । अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व दंगा को नियंत्रित करने की तैयारी को देखने के उपमहानिरीक्षक मण्डल आजमगढ़ मनोज तिवारी थाना सरायमीर पहुंचकर थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर को कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने व दंगा की स्थिति उत्पन्न होने के बाद कर्फ्यू लागू होने से पूर्व के दंगा नियंत्रित करने के लिए बनाए गए गुप्त कोड के द्वारा बनाए गए प्वाइंट को पुलिस को बताया जाए ताकि पुलिस फोर्स उस समय उस प्वाइंट के द्वारा कार्रवाई करके क्षेत्र में शांति व्यवस्था व दंगा को नियंत्रित कर सके। थाना प्रभारी ने थाने के सभी फोर्स को दंगा नियंत्रित करने के सभी तरह प्वाइंट के आधार पर बनाए गए नियमों को बताया उसके बाद उपमहानिरीक्षक ने सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद , थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक समेत थाने की सभी पुलिस फोर्स को शांति व्यवस्था बनाने और दंगा को नियंत्रित करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि सरायमीर थाना क्षेत्र को तीन जोन जो सीओ और एसडीएम स्तर के अधिकारी व नौ सेक्टर जो प्रभारी व तहसीलदार स्तर के अधिकारी के देखरेख में रहेगा। फिर रिहर्सल के लिए सीओ फूलपुर के नेतृत्व में कस्बा के सब्जी मंडी तक तत्काल पहुंचने को आदेश मिलते ही सीओ फूलपुर ने थाना प्रभारी समेत सभी के साथ रोडवेज , पुलिस बूथ होते हुए सब्जी मंडी पहुंचे उसके बाद चौक महाजनी टोला, मवेशी खाना के रास्ते थाना पहुंचे।
मोहम्मद यासिर सरायमीर