Breaking News

आवासीय विद्यालय लछिरामपुर आजमगढ़ का राज्यमंत्री ने औचक निरीक्षण किया।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।

आजमगढ़ अध्यक्ष/राज्यमंत्री उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति (श्रम एवं सेवायोजन), उ0प्र0 सरकार, रघुराज सिंह द्वारा विहान बालक आवासीय विद्यालय (निर्माण श्रमिक) लक्षिरामपुर, आजमगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 100 बच्चों के नामांकन के सापेक्ष 14 बच्चे उपस्थित पाये गये तथा स्टाफों की संख्या 14 के सापेक्ष 09 उपस्थित पाये गये। निरीक्षण दौरान मा0 मंत्री जी द्वारा प्रत्येक कक्षाओं तथा रसोई घर आदि का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में पाया गया कि कमरे की साफ-सफाई नही थी। रजाई, गद्दा, बेडसीट फटी हुई पायी गयी, छात्रों को मेनू के अनुसार भोजन नही दिया जा रहा है। बच्चों के तख्त टूटे पाये गये। पीने के पानी की व्यवस्था नही है। बच्चों को अभी तक ड्रेस नही उपलब्ध कराया गया है।दवायें तथा किताबें भी उपलब्ध नही हैं। कई छात्र चर्म रोग से पीड़ित पाये गये। जिस पर मा0 मंत्री जी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएलसी को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ के प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने का कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही साथ विद्यालय की देख-रेख आपके स्तर से की जायेगी। 
इसी के साथ ही मा0मंत्री जी द्वारा विहान बालिका आवासीय विद्यालय (निर्माण श्रमिक) हीरापट्टी आजमगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 100 छात्राओं के नामांकन के सापेक्ष 44 छात्रायें तथा 14 स्टाफ के सापेक्ष 12 स्टाफ उपस्थित पाये गये। 
निरीक्षण दौरान मा0 मंत्री जी द्वारा प्रत्येक कक्षाओं तथा रसोई घर आदि का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में पाया गया कि कमरों में फर्नीचर अपर्याप्त पायी गयी, सीढ़ियों पर रेलिंग न लगने से दुर्घटना की संभावना है, खिड़कियों पर सीसे न होने से ठण्डी के मौसम में छात्राओं को समस्या हो रही है, छात्राओं में ड्रेस उपलब्ध नही कराया गया है, भवन मानक के अनुरूप नही है, छात्राओं को सेनेट्री पैड उपलब्ध नही कराया गया है, दवाओं की अनुपलब्धता है, सीसी टीवी कैमरा पर्याप्त नही है, कम्प्यूटर खराब स्थिति में है, वित्तीय लेखा-जोखा की पत्रावली विद्यालय में उपलब्ध नही है। जिस पर मा0 मंत्री जी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएलसी को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ के प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराकर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। 
उक्त दोनों विद्यालय उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित की जा रही है। 
इस अवसर पर डीएलसी रोशन लाल, निदेशक सेवायोजन वीके सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी मनिराम यादव अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने