Breaking News

राज्यमंत्री रघुराज सिंह की अध्यक्षता में श्रम एवं सेवायोजन आजमगढ़ मंडल की विभागीय समीक्षाक्ष बैठक सम्पन्न।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।
आजमगढ़ अध्यक्ष/राज्यमंत्री उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति (श्रम एवं सेवायोजन), उ0प्र0 सरकार, रघुराज सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में श्रम एवं सेवायोजन आजमगढ़ मण्डल की विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने बताया कि बीओसीडब्ल्यू (बिल्डींग एण्ड अण्डर कंस्ट्रक्शन वर्क) के अन्तर्गत कार्यरत कर्मचारियों के बकाये वेतन का भुगतान पूर्ण हो चुका है। इसी के साथ ही मा0 मंत्री जी ने डीएलसी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रम कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाना सुनिश्चित करें तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। 
उप श्रमायुक्त द्वारा बताया गया कि माह अक्टूबर 2019 तक मण्डल में प्रतिष्ठानों का पंजीकरण 46 है, जिसमें 40 आजमगढ़ में, मऊ में 05 तथा बलिया में 01 है। इसी प्रकार मण्डल स्तर पर श्रमिकों का पंजीकरण माह अक्टूबर 2019 तक 6826 है, जिसमें 4348 आजमगढ़, 1677 मऊ तथा 801 बलिया में है।
इसी प्रकार मण्डल आजमगढ़ में प्रतिष्ठानों से सेस मद में जमा करायी गयी धनराशि 3158281 रू0 है, जिसमें आजमगढ़ में 1580584, मऊ में 1122038 तथा बलिया में 455659 रू0 है। डीएलसी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनान्तर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण मण्डल आजमगढ़ में 25924 कराया गया है, जिसमें आजमगढ़ में 11747, मऊ में 6551 तथा बलिया में 7626 है। 
 मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालय बनाया जाना है, जिसमें डीएलसी द्वारा बताया गया कि आजमगढ़ जनपद में अटल आवासीय विद्यालय बनाये जाने हेतु गम्भीरवन में जगह का चिन्हांकन किया गया है, जिसका डीपीआर बनाकर शासन को प्रेषित किया जा चुका है। डीएलसी द्वारा बताया गया कि बाल श्रम परियोजना के अन्तर्गत 40 विद्यालय चलाये जा रहे हैं, तथा मण्डल में 11 श्रम प्रवर्तन अधिकारी के सापेक्ष 04 श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यरत हैं। जिस पर मा0 मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की व्यवस्था करायी जायेगी।
इस अवसर पर डीएलसी रोशन लाल, उप निदेशक सेवायोजन वीके सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी मनिराम यादव सहित जनपद आजमगढ़, मऊ तथा बलिया के श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने