मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
212 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 12 का हुआ निस्तारण सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने जनसुनवाई करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े प्रार्थना पत्रों का 3 दिन के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। भूमि विवादों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही करें।जिससे गरीब और पीड़ित को न्याय मिल सके।विकास से संबंधित मामलों में राजस्व पुलिस व विकास की संयुक्त टीम कार्यवाही करें।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रारंभ में ही जिला विकास अधिकारी आनंद शुक्ला के द्वारा 30 जनपद स्तरीय अधिकारियों की गठित टास्क फोर्स को ग्राम सभा में मनरेगा शौचालय आवास का सत्यापन धान क्रय केंद्र के निरिक्षण के लिए रवाना कर शाम तक रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कहा।
समाधान दिवस पर मुख्य रूप से अतिक्रमण नाली पोखरे चक मार्ग खेत खलिहान कब्जा वरासत बिजली प राशन कार्ड से संबंधित प्रार्थना पत्र पडे मुख्य रूप से रामपुर मुबारकपुर पट्टी की निवासी बृज माधुरी पुत्री राम लखन प्रजापति ने आरोप लगाया कि पति के जीवित रहते पत्नी की फर्जी वरासत कराकर जमीन चाचा के द्वारा अपनी बहू के नाम कराई गई। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता राजदेव पुत्र नारायन निवासी उदका 8 वर्षों से लापता हैं परिवार रजिस्टर में भी उन्हें जीवित दिखाया गया है किंतु उनके चाचा राजदेव ने लेखपाल से मिलकर पिता को मृतक दिखाकर फर्जी ढंग से उसकी माता के नाम वरासत करा लिया और माता से अपनी बहू के नाम बैनामा करा लिया। जिस पर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने उपजिलाधिकारी रावेंद्र सिंह को जांच सौंपी।
वहीं गुड्डी पत्नी दधिवल निवासी सोनबुजुर्ग ने अपने पति दधिबल के ऊपर आरोप लगाया कि शराब पीकर जमीन व मकान बेच रहा है अपने बच्चों के साथ कहां जाएं जिसके उपरांत जिलाधिकारी ने रौनापार थाना प्रभारी को निर्देशित किया।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर 212 प्रार्थना पत्र पढ़े जिनमें पुलिस विभाग के 12 विकास विभाग के 28 राजस्व विभाग के 136 अन्य 24 वही मौके पर राजस्व के 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया।
मुख्य रूप से आनंद कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक त्रिवेणी सिंह,सी एमओ ए के मिश्रा,उप जिलाधिकारी रावेंद्र सिंह,सगड़ी तहसील दार हेमंत कुमार गुप्ता,क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर,एबीएसए दीनानाथ साहनी,राजेश कुमार,एसडीओ वीरेंद्र सिंह,एन पी सिंह प्रधानाचार्य,सहित जनपद के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।