Breaking News

अधिवक्ता समिति सगड़ी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील के अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बुद्धवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के सदस्य मणिकेश्वर मिश्रा ने शपथ दिलाई। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात बार एसोसिएशन दीवानी न्यायालय के आए हुए समस्त अतिथियों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं दूसरी तरफ तीसरी बार अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष चुने गए वेद प्रकाश राय, मंत्री अजीत कुमार यादव,उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह,अनिल गोंड एव जयराम प्रसाद यादव,कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, सह मंत्री मनीष कुमार राय,विंध्यवासिनी राय व ज्ञानेंद्र प्रसाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही साथ 09 सदस्य कार्यकारिणी के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।जिसमे सामु राम यादव,कल्पनाथ सिंह,शीतलदेव यादव,हरिशंकर राय,त्रिपुरारी राय, प्रमोद पाल, राजेश यादव ,संजय कुमार,चन्द्रशेखर यादव आदि को शपथ दिलाई गई। तो वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत बच्चा इरफान ने कौवाली आदि से जो महफ़िल सजाई तो लोगो ने तालियां नही रोक पाए। मुख्य अतिथि दीवानी बार के अध्यक्ष सुभाष राय ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह बार का चुनाव यह दर्शाता है कि हम संगठित होकर मजबूत बने और संगठन को मजबूत करते हुए गरीबों तक न्याय देने का पूरा प्रयास करें जिससे गरीबों को न्याय मिल सके हमारा यह दायित्व है कि किसी भी व्यक्ति को हम प्रताड़ित न करें बल्कि उनका सहयोग करते हुए उन्हें हर संभव मदद करें और सस्ते न्याय की जरूरत है मुकदमा वादी के दौरान अधिकारियों से तालमेल कर हड़ताल आज धरना प्रदर्शन से बचना चाहिए और तालमेल बिठाकर अधिक से अधिक न्यायालय का संचालन करना चाहिए। दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी राघवेंद्र सिंह,तहसीलदार सगड़ी हेमन्त कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार विवेक मिश्र,आशीष कुंजर मिश्रा,शहाबुद्दीन खान पूर्व अध्यक्ष, अनिल सिंह पूर्व अध्यक्ष,सच्चिदानंद राय पूर्व अध्यक्ष ,अजय सिंह,अरबिंद पाठक,अरुण सिंह,अविनाश राय, संजय राय, राधेश्याम त्रिपाठी,शैलेन्द्र राय आदि रहे कार्यक्रम का संचालन सूर्यभान सरोज ने की।
और नया पुराने