Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

आज़मगढ़।

सरायमीर। विकास खण्ड मिर्जापुर परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।दिनांक 14 नवम्बर 019 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खण्ड अधिकारी मिर्जापुर कल्पना मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आजमगढ़, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष बलवंत यादव के देखरेख में मिर्जापुर विकास खण्ड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का समापन हुआ।

 जिसमें हिन्दू समुदाय के 35 जोड़ों का विवाह राकेश यादव, हरिशंकर यादव आचार्य, वृजनाथ प्रजापति, सतीश कुमार आचार्य, जय प्रकाश ने हिन्दू रीति-रिवाज़ के अनुसार और एक मुस्लिम जोड़ा का मोलवी मोहम्मद अबुजर ने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार क्षेत्र के प्रधानों एवं सैकड़ों महिला पुरुषों के उपस्थिति के कराया।विवाहिता जोड़ों को एक साड़ी, एक पेटीकोट, भाॅवर हेतू एक फटा, एक चुनरी, एक पैंट शर्ट, चांदी का एक 5 ग्राम बिछिया और एक 35 ग्राम पायल, एक सूटकेस, सामान भरा एक श्रृंगारदान, एक मोबाइल, दो गिलास, एक जग, दो थाली और एक कलस दिया गया। विकास खण्ड अधिकारी मिर्जापुर के ने बताया कि सभी विवाहित जोड़ों के बैंक खातों में 35 हजार रुपये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पैसा आएगा।इन विवाहित जोड़ों में 26 जोड़े मिर्जापुर विकास खण्ड,  10 अहरौला विकास खण्ड के थे।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने