मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख मार्कंडेय मिश्रा निवासी मिश्रपुर लाटघाट का लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मिश्र जी 1995 से 2000 तक अजमतगढ़ ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख थे एवं दो बार मिश्रपुर ग्राम सभा के प्रधान एवं दो बार अजमतगढ़ ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। जो काफी कर्मठ और इमानदार रहे एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे जिनका निधन गुरुवार की देर शाम हो गया उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और घर पर लोगों का तांता लग गया वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र की कई शिक्षण संस्थाएं इनके निधन से बंद रही। वह भाजपा नेता मनीष मिश्रा पिंटू के सगे चाचा थे। परिवार के लोग काफी मर्माहत है। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए। मिश्रा जी दाह संस्कार दोहरीघाट के मुक्तिधाम सरजू तट पर उनके बड़े पुत्र अजय मिश्रा द्वारा अग्नि देकर किया गया। उसके पूर्व उनके आवास मिश्रीपुर लाटघाट से हाइडिल तक शव यात्रा निकाली गई जिसमें हुजूम उमड़ पड़ा। शव यात्रा में दर्जनों लोग शामिल हुए और पुष्प वर्षा की गई।