Breaking News

अयोध्या रामजन्म भूमि पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने से पहले मुस्लिम समाज के लोगों के साथ सीओ व कोतवाल ने की बैठक।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नौशहरा व कुरैश नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ सीओ सगड़ी  सिद्धार्थ तोमर और जीयनपुर कोतवाल विमलेश मौर्य के अध्यक्षता में सगड़ी क्षेत्र के तमाम गांव और बाजारों में मुस्लिम और हिंदू समाज के लोगों के साथ किया गया बैठक अयोध्या रामजन्म भूमि का फैसला आने वाला है। जिसकों लेकर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक/गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न धर्माें के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर सिद्धार्थ तोमर सीओ सगड़ी ने सभी से अपील किया कि राम जन्म भूमि पर सर्वाेच्च न्यायालय का निर्णय आने वाला है। सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों तथा समुदाय में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने में सहयोग करें। 
विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि संवेदनशील स्थानों का चिन्हांकन किया गया है। जिसमें चौकी प्रभारी से लेकर क्षेत्र के  सिपाहियों को लोगों के साथ मीटिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर बनी हुई है। सोशल मीडिया की मानिटरिंग करने के लिए अधिकारियों द्वारा आजमगढ़ जिले से एक अलग से सेल गठित किया गया है। उन्होने सभी से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दीजिए। जिससे उनपर कार्यवाही की जा सके। उन्होने यह भी कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने में सहयोग करें। उन्होने कहा कि आम जन को बतायें कि सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करें।
इस अवसर पर क्षेत्र के हिन्दू व मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध/गणमान्य व्यक्ति सहित विभिन्न धर्माें के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
और नया पुराने