Breaking News

जमीनी विवाद को लेकर हुआ पथराव।

रिपोर्ट - मोहम्मद अज़हर आदिल ( इटावा )

इटावा।

 इटावा के सिलायता मड़ैया में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव । इस पथराव में कई लोग घायल हुए जिसमें पुरुषों के साथ साथ महिलाएँ , बुज़ुर्ग और बच्चे भी घायल हुए हैं। पीड़ितों का कहना हैं कि दबंग लोग हम लोगों को पुलिस के पास तक नही जाने दे रहें हैं और हम लोगों का रास्ता रोके हुए थे। पीड़ित का कहना हैं कि विवाद बस यह है की जो पट्टेदारी की खेती हैं जिसको हम लोग 30 साल से जोत रहें पर अब दबंग लोग बोल रहें हैं कि अब प्रधान हमारे घर का हैं अब तुम्हारी ज़मीन हम छीन लेगें। इससे पहले 16 जुलाई को जब हम लोग खेत जोतने गए थे तब भी हमको मारा था। और पुलिस भी कोई सुनवाई नही कर रही है और उन लोगो का ही साथ दे रही है। और जीत सिंह ने यह भी बताया कि आज पथराव के साथ करीब 9 से 10 गोली भी चलाई हैं दबंगों ने। और मौके पर पहुँची पुलिस भी तफ्तीश में जुटी है , पर वहां के पीड़ित बच्चे का कहना है कि पुलिस ने उससे कहा कि पत्थर बीनों नही तो गोली मार देंगे और उस बच्चे की छाती पर बंदूक भी लगा दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह सब ग्राम प्रधान की दबंगई है।

विजुअल - घर पर पड़े पत्थर और लोग
विजुअल - चोटिल लोग 

बाइट - जीत ( पीड़ित )
बाइट- वीरेन्द्र बाबू ( छोटा बच्चा )


मोबाईल - 8881319443
और नया पुराने