मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
झालरों से जगमगा उठे घाट, साफ सफाई की रही खास व्यवस्था।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न सरोवरो पर डाला छठ की ब्रती महिलाओ ने ब्रत रख कर डूबते सूर्य को कमर भर पानी मे खड़े होकर अर्घ्य दिया। शनिवार को शाम चार बजे से सरोवरो,पोखरों सरजू नदी के तट पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार गोसाई,चाँदपट्टी,खैरघाट, चक्की हाजीपुर,देवारा खासराजा,गांव की महिलाओं ने सरजू नदी के तट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तो अजमतगढ़ ,जीयनपुर ,मालटारी ,अंजानशहीद ,रामगढ़ ,आदि क्षेत्रों में सरोवरो पर अर्घ्य दिया तो जीयनपुर के कोइरिया पोखरे और अजमतगढ़ महादेव नगर व गोगा साव पोखरे पर छठ मईया की भभ्य प्रतिमा लगाई गई थी जिसका लोगो ने दर्शन पूजा कर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। तो वही जीयनपुुुर के कोइरिया पोखरे पर भक्त्तो की इतनी अधिक भीड़ उमड़ पड़ी की पोखरे पर अर्घ्य देने के लिये तिल रखने की जगह तक नहीं बची। वही भीड़ को देखते हुए आने जाने वालों को रोक दिया जहां महिला पुलिस की अच्छी खासी संख्या सुरक्षा इंतजाम में लगाई गई थी। और दूसरी तरफ दोनों नगर पंचायत द्वारा बेहतरीन साफ-सफाई एवम लाइट व्यवस्था व स्वचालित शौचालय लगाया गया था। जिससे कि किसी को समस्या ना हो और कोई भी दुर्घटना ना हो सके। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ पारसनाथ सोनकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद जायसवाल,पूर्व नगर अध्यक्ष नीतू जायसवाल, रानी पान्डेय ,प्रिन्स साहनी, ताराचंद जायसवाल,
शरदचन्द मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।