Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभा कर जनता से14 दिसम्बर को दिल्ली पहुंचने का किया आह्वान।

आज़मगढ़।

सरायमीर।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभा कर  जनता से14 दिसम्बर 019 को दिल्ली पहुंचने का किया आह्वान।
भारत की जन विरोधी सरकार के विरोध मे 14 दिसम्बर 019 को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी को लेकर आजमगढ़ के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने सरायमीर में रविवार को नुक्कड़ सभा की जिसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार किसान व मजदूरों के विरोध में कार्य कर रही है इस सरकार में महंगाई दर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। तौकीर अहमद , उमर शेख, निसार अहमद उर्फ मिठ्ठू, शमीम अहमद, रीता मौर्या, जियालाल, भागवत, ने अपने सम्बोधन में वर्तमान सरकार को जनविरोधी बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 14 दिसम्बर को भारत बचाओ रैली में दिल्ली पहुंचने की अपील की। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता इश्तेयाक अहमद व संचालन अब्दुर्रहमान ने किया।

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने