Breaking News

नवोदय विद्यालय में 25 वर्ष पूरे होने पर मनाया एल्युमनी।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

25 वर्ष पूरे होने पर युवा छात्र -अध्यापक मिलन समारोह।

सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए पूर्व छात्र।

कई दर्जन नवोदय छात्र जो वर्तमान समय में अधिकारी के पद पर तैनात हैं दूरदराज से आकर हुए सम्मिलित। 

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में स्थित नवोदय विद्यालय के प्रथम बैच के 25 वर्ष पूरे होने पर विद्यालय पर आयोजित हुआ एल्युमिना समारोह जिसमें पूर्व छात्र व अध्यापकों ने किया शिरकत हुए विविध कार्यक्रम।
विदित हो जीयनपुर में स्थित नवोदय विद्यालय की स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी जिसके उपरांत प्रथम बैच 87- 88 से प्रारंभ हुआ वही 94 में पास आउट कर नवोदय विद्यालय से निकला जिसके 25 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष सिल्वर जुबली एल्युमिना कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें सैकड़ों की संख्या में पूर्व छात्र छात्राओं व प्रथम बैच के छात्र जो वर्तमान समय में दूरदराज में रहकर विभिन्न पदों पर देश की सेवा का कार्य कर रहे हैं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित फाउंडर प्राचार्य डीसी मिश्रा विशिष्ट अतिथि आईपी सेंगर पूर्व प्राचार्य व वर्तमान प्राचार्य एचएन पांडेय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें नवोदय की छात्र छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप सेआयोजित हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व छात्र सत्यपाल  शर्मा  बीएचयू प्रोफेसर , मिथिलेश मिश्रा कारागार महानिरीक्षक बिहार , केके यादव आईएएस लखनऊ पोस्टल विभाग , आनंद सिंह आईपीएस बिहार , आनंद पांडेय सहायक निदेशक एमडीएम , आशुतोष तिवारी पत्रकार इंडिया टीवी छत्तीसगढ़ , अमित सिंह एसटीएफ वाराणसी , सहित दर्जनों की संख्या में पूर्व छात्र जो वर्तमान में चिकित्सक शिक्षक व इंजीनियर पद पर नवोदय विद्यालय की गौरव को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं ने संबोधित करते हुए विद्यालय के अपने अनुभव साझा किया वहीं छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि पूरे देश में नवोदय विद्यालय जैसा प्लेटफार्म आज भी कहीं उपलब्ध नहीं है इस अवसर का वर्तमान छात्र भरपूर लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में लंच के उपरांत पूर्व छात्रों व अध्यापकों के बीच भविष्य की रूपरेखा के लिए सम्मेलन व शाम को खेल का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित फाउंडर प्राचार्य डीसी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे छात्र नवोदय विद्यालय के गौरव आज विभिन्न पदों पर देश की सेवा कर हमें भी गौरवान्वित कर रहे हैं वही पूर्व प्राचार्य आईपी सेंगर ने अपने संबोधन में कहा कि नवोदय विद्यालय के छात्र आज भी देश में अपना उत्कृष्ट स्थान बनाए हुए हैं।
वर्तमान प्राचार्य एचएन पांडे ने अपने संबोधन में आए हुए सभी पूर्व छात्र व पूर्व अध्यापकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि नवोदय विद्यालय के गौरव को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
जिसमें मुख्य रूप से सुमनलता द्विवेदी रंजना त्रिपाठी उप प्राचार्य जया भारती शिखा पी एन सिंह अश्वनी राय सूर्य प्रकाश सिंह हरिलाल संजीत अभय सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व छात्र अध्यापक उपस्थित रहे।
और नया पुराने