रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़।
सगड़ी। एन.सी.सी.,निदेशालय,दिल्ली, रक्षामंत्रालय, भारत सरकार ने देश के सभी जिले के बटालियन के निर्देशन के क्रम मे 99 UP Bn NCC आजमगढ़, को "एन. सी. सी. स्वच्छता पखवाड़ा" कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 दिसंबर 2019 से 15 दिसंबर 2019 तक अपने समस्त यूनिट के साथ निदेशालय द्वारा निर्धारित तिथिवार विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत जिले स्तर पर प्लॉगिंग,हैंड वाशिंग, श्रमदान, नुक्कड़ नाटक, सेमिनार, भाषण, निबन्ध, पेंटिंग प्रतियोगिता व ओ.डी. एफ. जागरूकता सहित अन्य कार्यक्रमों को सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया है l
इस क्रम मे 99 UP Bn NCC,जिला कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द कुमार ने बटालियन पर सभी एन. सी. सी. स्टॉफ व यूनिट के एन.सी. सी.अधिकारीयों के साथ "एन.सी.सी.स्वच्छता पखवाड़ा" के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ किया l
कार्यक्रम के सह संयोजन की जिम्मेदारी श्री गाँधी पी. जी. कॉलेज, मालटारी, के एन.सी.सी. अधिकारी चन्दन कुमार को दी गयी l इस अवसर पर कर्नल अरविन्द कुमार ने कहा कि निदेशालय द्वारा स्वच्छता विषयक इतना व्यापक कार्यक्रम करना पहली बार सुनिश्चित हुआ है जो निश्चित रूप से कैडेटों व जन मानस मे सामाजिक व सामुदायिक उत्तरदायित्यो को समझने व इसे पूरा करने के दिशा मे एक सार्थक पहल है l सम्बोधन की अगली कड़ी मे उन्होंने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता सन्देश भी दिया l