Breaking News

पिता के विरूद्व मारपीट व दूसरी शादी करने का मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने लड़की के तहरीर पर महिला हेल्प लाइन कार्यकर्ता के देखरेख में पिता के विरूद्व मारपीट व दूसरी शादी करने का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम कनैथा निवसनी आरती पुत्री सुनिल प्रजापति ने दूसरी शादी कर ली है और दिनांक 30 नवम्बर 019 को अचानक दूसरी बीबी शुदेसना  के साथ मेरे पड़ोस के आए। हम लोगों ने इसका विरोध किया तो पड़ोस के लालमन, दीपक, मुन्ना, चांदनी व कुसुम को साथ लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारने लगे। मैंने थाने पर और महिला हेल्प लाइन पर फोन कर सूचना दी। महिला हेल्प लाइन आजमगढ़ की कार्यकर्ता कामनी व रंजना सरायमीर थाना पहुंचकर अपने देखरेख में लड़की पिता, दूसरी पत्नी समेत उपर्युक्त पड़ोसी के खिलाफ धारा 147, 494, 323, 504, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करवाया। लड़की के पिता सुनिल ने बताया कि लगभग 14 वर्ष पूर्व मेरे पिता गांव की सभी सम्पत्ति मेरी पहली पत्नी और उनके बच्चों के नाम कर दी इसलिए मैं मुंबई में दूसरी शादी कर ली। लेकिन पहली पत्नी से हुई बच्चियों की शादी मैं किया और हर माह खर्चा भी देता हूं ।दिनांक 30 नवंबर 019 को पड़ोस के चाचा के घर शादी शामिल होने के लिए आया था तो पहली पत्नी ने बच्चों को साथ में लेकर मुझे मारपीटा और मोबाइल छीन लिया थाने में तहरीर दिया तो मेरा मोबाइल पुलिस के द्वारा दिलाया गया।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने