आज़मगढ़।
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा सरायमीर में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली एक ही पक्ष के पांच घायल। पुलिस टीम बनाकर आरोपियों को तलाश कर रही है ।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ शाहजहां मार्ग पर स्थित सरायमीर कस्बा के मेन रोड के पास जमीनी विवाद को लेकर बीती रात लगभग एक बजे गोली चली जिसके सम्बन्ध में सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरही खुर्द निवासी आबिद पुत्र अबू होजैफा ने तहरीर दी है कि खुदकास्ता उर्फ सरायमीर में अपनी जमीन की बाउंड्री का कार्य कराकर मजदूर व फूफा के साथ बैठा था कि रात लगभग एक बजे एक फार्चूनर व एक बाइक रोकी जिसमें से नैय्यर उर्फ शाह आलम ग्राम फेटी थाना बरदह आजमगढ़ अपने साथियों के साथ असलहा के जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी जिससे कन्हैया, अरशद, अशोक, राज कुमार, कालिका घायल हो गए जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती लोग फरार हो गए।पुलिस ने तहरीर लेकर नैय्यर समेत चार नामजद दो अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 307, 504 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही । थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है । वहीं थाना से सौ मीटर की दूरी पर रात में गोली चलने से लोगों में दहशत का माहौल है ।
मोहम्मद यासिर सरायमीर