Breaking News

फर्जी बैंक संचालक व एजेंट पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

बैंक संचालक सहित तीन पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा।

फर्जी बैंक खोलकर लगाया करोड़ों का चूना  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा।

सगड़ी। 
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के चुनुगपार में फर्जी बैंक जनता सेवा समिति  के  नाम  से खोलकर हजारों ग्रामीणों के करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बैंक संचालक व उसके दो एजेंट के ऊपर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ।
जानकारी के अनुसार आशीष व अन्य दर्जनों के द्वारा फर्जी बैंक संचालक शहाबुद्दीन अहमद पुत्र जलील अहमद निवासी ज़हरुद्दीन पुर थाना जीयनपुर व उनके दो एजेंट अरुण पुत्र श्रीकांत राम व आत्मा चंद पुत्र रामनाथ निवासी चुनुगपार के द्वारा पिछले 10 वर्षों से बगैर सरकारी अनुमति व बिना लाइसेंस के फर्जी बैंक जनता सेवा समिति के नाम से धड़ल्ले से खोल कर चला रहे हैं बैंक पासबुक पर अपने मोबाइल नंबर को ही रजिस्ट्रेशन नंबर के रूप में अंकित करवाया गया है स्थानीय हजारों की संख्या में ग्रामीण खाताधारक हैं जिनके करोड़ों रुपए फर्जी बैंक संचालक के द्वारा इकट्ठा कर रखा है और अपने व परिजनों के नाम पर अचल संपत्ति जिससे बना रखी है वही पैसा मांगने पर धमकी भी देने का आरोप लगाया पूर्व में कई बार शिकायत पर भी कोई कार्यवाही ना होने पर प्रार्थी गण के द्वारा प्रबंधक बैंकिंग  पर्यवेक्षण विभाग  गोमती नगर लखनऊ आर्थिक अपराध अनुसंधान के जांच पत्र  के उपरांत और उच्चाधिकारियों से शिकायत के उपरांत क्षेत्राधिकारी सगड़ी सिद्धार्थ तोमर के निर्देश पर फर्जी बैंक संचालक शहाबुद्दीन अहमद व उनके दोनों एजेंट अरुण व आत्मा चंद मुकदमा संख्या 251 / 19 धारा 419 420 471 में मुकदमा पंजीकृत कर तीनों अभियुक्त को जीयनपुर पुलिस तलाशने में जुट गई है।
और नया पुराने