मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 24.11.19 को रात्रि में हुए तिहरे हत्याकांड जैसा संगीन अपराध थाना मुबारकपुर अन्तर्गत ग्राम इब्राहिमपुर भरौलिया में घटित हुआ जिसमें तीन लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जिसमें 4 माह का बच्चा भी सम्मलित था जब की दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये जहां जो जीवन और मौत से अब भी जूझ रहे है ।
उक्त घटना के खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उक्त सनसनी खेज हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाला अभियुक्त नजीरूद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज अंसारी निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया ।जिसने घटना में हत्या से पहले दुष्कर्म करना स्वीकार किया । घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा द्वारा मु0अ0सं0 267/19 धारा 302,307 भादवि पंजीकृत कराया गया था ।
घटना/खुलासे का संक्षिप्त विवरण- (डाग स्कवाड तथा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की महत्वपूर्ण भूमिका)
उक्त घटना मे वादी मुकदमा द्वारा मुकदमा द्वारा मु0अ0सं0 267/19 धारा 302,307 भादवि बनाम 1. इम्तेयाज अहमद पुत्र नेसार निवासी नट बस्ती इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ पंजीकृत कराया गया परन्तु पुलिस द्वारा पूछताछ से इस बात की पुष्टि हुई कि यह घटना इम्तेयाज के द्वारा कारित नही की गयी है । घटनास्थल पर अभियुक्त द्वारा पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से सामान को घटना स्थल पर विखेर दिया गया था जिससे लूट/चोरी की घटना प्रतीत हो परन्तु घटनास्थल का उच्चाधिकारीगण व फील्ड यूनिट द्वारा निरीक्षण कर संकलित साक्ष्यो से प्रतीत हो रहा था कि दुष्कर्म की नियत से हत्या की गयी है । इसी आशय को दृष्टिगत रखते हुए आस पास के लोगो व गाँव के लोगो से गहनता से पूछताछ व जानकारी की गयी तो एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली जो घर से नही निकलता है तथा घटना स्थल पर डाग स्कवाड के पहुँचने पर डाग को देखते ही भाग गया था। रात में मृतका व मृतक के कब्र पर जाता है । पुलिस द्वारा इस व्यक्ति को तलाश किया और उसमें मोबाईल नम्बर पता करके सर्विलांस पर लगाया गया तथा सर्विलांस से इसके घटना स्थल पर होने की पुष्टि हुई। इसी बीच पीडिता/बच्ची जो उपचाराधीन थी स्वस्थ होकर बताने की स्थिति मे आ गयी । पिडिता द्वारा नजीरूद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज अंसारी निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा घटना करना बताया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को घर से गिरफ्तार किया गया जिसमें अपने जूर्म को कबूल करते हुए मृतका के कपडे खेत में फेकना बताया जो अभियुक्त के निशादेही पर बरामद किया गया । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि“कामवासना से वशीभूत होकर निर्जन स्थान पर घर होने के कारण मै वहाँ गया । उस औरत को कुछ दिन पहले देखा था और घटना वाली रात घुसकर औरत के साथ दुष्कर्म किया । तभी उसका पति इरफान के जग जाने से मैने ईट से वार कर इरफान को मार दिया । फिर उसी ईट से औरत को भी मार दिया और बच्चो को भी ईट से मार दिया । औरत को बेड से उतारकर मैने दुबारा दुष्कर्म किया तथा बच्ची के साथ भी दुष्कर्म किया । उसी वक्त आलमारी में रखे एक फोटो पर मेरी नजर पडी जिसे मै जानता था तो बच्ची से उस फोटो को दिखाकर पूछा तो बच्ची बोली यह मेरे मामू है । वह फोटो मेरे रिस्तेदार अफजाल का था । रिस्तेदारी का पता चलने पर मुझे ग्लानि हुई तो वहा से मृतका के कपडे थैली में बन्दकर खेत में फेक दिया व अपने घर आकर अपने कपडे नीम के नीचे दबा दिया और सो गया । जब सुबह जगा तो गाँव के लोग चर्चा कर रहे थे कि इरफान व उसके परिवार वालो को किसी ने मार दिया है । पुलिस वहा पर आयी है तो मै भी इरफान के घऱ गया तो देखा कि पुलिस व गाँव के काफी लोग इरफान के घर इकठ्ठा थे तो वहा पर मै विडियो बना रहा था । तभी मैने देखा कि पुलिस का C.I.D कुत्ता आ गया मैने सोचा हमे वह C.I.D कुत्ता पकड लेगा तो मै डर की वजह से वहा से चुप चाप अपने घर आकर कमरे में सो गया । पकडे जाने के डर से मै दिन में घर से नही निकलता था । रात्रि निकलकर मृतको की कब्र पर जाकर अफसोस करता था तथा मै पुलिस से बचने के लिए कलकत्ता जाने वाले था ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-267/2019 धारा-302,307,376,376ए, 201 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट, थाना- मुबारकपुर, आजमगढ़ ।
नाम पता अभियुक्तगण,
1.नजीरूद्दीन उर्फ (अउवा पउवा) पुत्र अब्दुल अजीजअंसारी निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी-
1.अभियुक्त का रक्त रंजीत कपड़ा ।
2. मृतिका के कपड़े।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम,
1. SHO श्री अखिलेश कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर आजमगढ़ मय हमराह।
2. व.उ.नि.देवेन्द्र कुमार सिंह थाना मुबारकपुर आजमगढ़ मय हमराह।
3. उ.नि.राकेश शुक्ला- थाना मुबारकपुर आजमगढ़ मय हमराह।
4.उ.नि.सन्तोष कुमार -थाना मुबारकपुर आजमगढ़ मय हमराह।
5 उ.नि.नागेश चौधऱी -थाना मुबारकपुर आजमगढ़ मय हमराह।
6. उपनिरीक्षक कमलनयन दुबे थाना मुबारकपुर आजमगढ़ मय हमराह।
नोट-डीजीपी महोदय द्वारा घटना के अनावरण पर प्रशंसा चिन्ह व मेरे द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार की घोषण की गयी ।