Breaking News

अवैध असलहे के साथ युवक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया । सरायमीर थाना एसआई विपिन कुमार सिंह कांस्टेबल विकास यादव, नागेंद्र यादव के साथ वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने व अपराध को रोकथाम के लिए क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली है बाम्बे ढाबे के पास  एक युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए असलहा लेकर खड़ा है। एसआई विपिन कुमार सिंह ने सूचना पाते हमराही के साथ बाम्बे ढाबे के पास पहुंचकर मुखबिर के इशारे पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।युवक को गिरफ्तार कर थाने में लाकर पूछताछ की तो वह अपना नाम-पता संतोष मौर्या पुत्र मटरू मोहल्ला सिराजी का पूरा थाना सरायमीर आजमगढ़। पुलिस ने गिरफ्तार युवक अपराध संख्या 269 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया । 


मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने