Breaking News

एटीएम कार्ड बदल कर जालसाज ने 45 हजार रुपये महिला के खाते से उड़ाया।

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय कस्बा में एटीएम कार्ड बदल कर जालसाज ने 45 हजार रुपये महिला के खाते से उड़ाया। महिला ने थाने में दी तहरीर। मिली जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा सरायमीर निवसनी सीबा परवीन पत्नी एजाज अहमद का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है जिसका वह एटीएम कार्ड ले रखा है पैसा निकालने के लिए अपने ससुर इद्रीश को एटीएम कार्ड देकर प पुलिस बूथ के सामने जयसवाल कटरा में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम मशीन से पैसा निकालने के लिए भेजा। इद्रीश ने पैसा निकालने के लिए वहां पहले से मौजूद व्यक्ति से सहायता मांगी वह व्यक्ति इद्रीश से एटीएम कार्ड लिया कुछ समय के बाद यह कहकर कि मशीन सही नही है आज पैसा नही निकलेगा एटीएम कार्ड वापस कर दिया। घर पहुँचने के बाद इद्रीश को मालूम हुआ कि वह व्यक्ति मददगार नहीं बल्कि जालसाज था जब उसके मोबाइल पर खाते से 45 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। पीड़ित महिला ने ससुर को लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने