Breaking News

पति छोड़कर पत्नी को हुआ फरार, पुलिस ने पत्नी को पहुंचाया मायके।

आज़मगढ़।

सरायमीर।. स्थानीय थाना पुलिस ने 19 वर्षीय पीड़ित विवाहित महिला की सहायता की। पीड़ित महिला से मिली जानकारी के अनुसार थाना अहरौला कस्बा माहुल निवसनी पूनम सोनी 19 पुत्री कमलेश सोनी ने बताया कि मेरी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व जनपद अम्बेडकर नगर ग्राम किछौछा निवासी विनोद कुमार सोनी पुत्र लालजीत सोनी के साथ हुई है तभी से मेरा पति मुझे मारता-पीटता है आज सुबह मुझे मेरे मायके पहुंचाने को कहकर बाइक पर बैठाकर सरायमीर बाजार में लाया रोडवेज के पास मुझे छोड़कर चला गया पुलिस ने मुझे परेशान देख थाने में लाकर पूछताछ की उसके बाद परिवार को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि यह महिला सुबह लगभग आठ बजे पुलिस रोडवेज के पास परेशानी हालत में खड़ी थी जब पुलिस पर हमारी नज़र पड़ी तो उससे थाने में लाकर पूछताछ कर वायरलेस सेट के द्वारा थाना अहरौला सम्पर्क कर उसके मायके सूचना दी गई। सूचना पाकर उसका भाई पंकज सोनी सरायमीर थाना आकर अपनी बहन को साथ लेकर गया।

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने