Breaking News

नये वर्ष के मौके पर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती। शटर की कुंडी काट कर बाइक उड़ाया।

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय थाना क्षेत्र में नये वर्ष के मौके पर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती। शटर की कुंडी काट कर बाइक उड़ाया। मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम खरेवां निवासी मोहम्मद राशिद पुत्र लतीफ अहमद ने खरेवां मोड़ पर बने अपने मकान के दुकान में प्रतिदिन के भांति दिनांक 31 दिसंबर 019 की रात को लगभग आठ बजे अपाची बाइक UP 62 BJ 7301 रखकर दूकान के शटर में ताला बन्द कर सोने चला गया। एक जनवरी 2020 को उठकर दुकान के पास गया तो देखा कि  दुकान के शटर की कुंडी काट कर चोर ने बाइक उठा ले गए हैं। पीड़ित मोहम्मद राशिद ने अज्ञात चोरों के विरूद्व मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस चोरी के मामले की छानबीन कर रही है।

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने