Breaking News

श्री गांधी पीजी कालेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में रविवार  को महाविद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक स्वर्गीय मथुरा राय के 95 वें  जन्म दिवस पर वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जिसमें संस्था से जुड़े कई विद्यालयों की छात्र छात्राओं ने भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन जीत लिया। साथ ही विद्यालयों में प्रथम,द्वितीय और तृतीय  स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार राय ने कहा स्वर्गीय मथुरा राय के बताये पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने इस क्षेत्र में जो शिक्षा का मुकाम कायम किया है वह एक मिसाल है। यहां पर कक्षा एक से लेकर पीएचडी तक शिक्षा ग्रहण की जा सकती है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राम अवध सिंह यादव ने कहा आज उनकी देन है कि यहां के बच्चे पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर विराजमान  हैं।
 वहीं पर मथुरा राय महिला महाविद्यालय के बीटीसी ,श्री सत्य सेवा  बालिका इंटर कालेज,  श्री सत्यसेवा नर्सरी विद्यालय के छात्र / छात्राओं ने  एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन जीत लिया। छात्र/  छात्राओं ने दहेज गीत, लोक गीत, लोक नृत्य, नाटक आदि । इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक दिनेश कुमार राय , नीलम राय ,डा0 अखिलेश चंद्र   ,डा0, कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, डा0 कैलाश नाथ गुप्त , राजेंद्र यादव गोपाल राय आदि लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हसीन खान ने किया।
और नया पुराने