मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
छेड़खानी कर रहे युवक को हंड्रेड डायल नंबर ने पकड़ा ।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव पूनापार की रहने वाली महिला ने लगाया अपने ही गांव के युवक के ऊपर छेड़खानी करने का आरोप।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव
पूनापार निवासिनी महिला बिंदु देवी पत्नी गुलचरन उम्र 45 साल ने अपने ही गांव के रहने वाले युवक के ऊपर छेड़खानी करने और जान से मारने पिटने की धमकी देने का आरोप महिला ने लगाया। महिला का आरोप है कि दिनांक 11/1/2020 दिन शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे के करीब गांव के ही मनबढ़ व गुंडा किस्म के व्यक्ति प्रहलाद पुत्र फूला व आजाद पुत्र प्रहलाद के कहने पर श्याम देव पुत्र फूला हमारे दरवाजे पर आकर गाली गलौज देने लगा घर का दरवाजा तोड़ते हुए घर के अंदर घुसकर छेड़खानी करने लगा शोर मचाने पर गांव के लोग आए गांव वालों को आता देख धमकी देते हुए कहा कि किसी से कुछ कहा तो जान से मार देंगे। गांव के लोगों ने हंड्रेड डायल पुलिस को फोन किया तो पुलिस आकर छेड़खानी कर रहे युवक को पकड़ कर थाने ले गई। बिंदु देवी द्वारा रविवार की सुबह जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।