आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी : सगड़ी तहसील के राजूपट्टी के सिकदारपुर के शिव मंदिर एवं रविदास मंदिर पर मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। लोगों पूजन अर्चन कर खिचड़ी का आनंद उठाया, जहां पर खिचड़ी भोज के आयोजन की धूम रही। आज मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने सुबह उठकर स्नान करने के उपरांत पूजन अर्चन कर लोगों को खिचड़ी का दान किया।
आपको बताते चलें कि इस मंदिर पर मेले के आयोजन में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी के भोज का लुफ्त उठाया।