आज़मगढ़।
थाना-निजामाबाद
चार अदद गोवंशीय पशु जिन्दा , गोवंशीय पशु के चमडे 02 अदद व पशुओं को काटने व तौलने के उपकरण के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा गोवंशीय पशुओं को काटने व काटकर बेचने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह मय हमराहियान थाना हाजा के पुलिस बल व चौकी फरिहा के पुलिस बल द्वारा दिनांक 14.1.2020 को मुखबिर खास की सूचना पर कि ग्राम फरिहा में मुस्तनीर के घर के सामने सडक के दक्षिण स्थित मंजूर व लल्लू उर्फ रिजवान के घर के पीछे बने हाते में गोवंशीय पशुओं का वध कर गोमांस को विक्रय किया जाता है, की सूचना पर मौके पर पहूंचे तो उक्त हाते में देखा गया कि चार अदद गोवंशीय पशु क्रुरता पूर्वक रस्सियों से बंधे हुये , भूख प्यास से व्याकुल तथा उसी समय व्यक्ति अपने हाथ में एक-2 छूरी लेकर तथा दो व्यक्ति पास बधे गोवंशीय पशुओं में से एक बछडे को बल पूर्वक निर्दयता से पास रखे ठीहे के पास पटक दिये तथा जैसे ही पास में छूरी लेकर खडे व्यक्ति बछडे को काटने के उद्देश्य से बैठे तो दरवाजा खोलकर एक बारगी दबिश देते हुये गोवध करने के उद्देश्य से बैठे दो व्यक्तियों को हम पुलिस वालों द्वारा हिकमत अमली से पकड लिया गया तथा दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर दीवाल को फांदकर भागने का प्रयास किये जिसे पुलिस बल द्वारा पकडे जाने का प्रयास किया गया परन्तु मौंके पर अंधेरा होने का फायदा उठाकर भाग गये। पकडे गये व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः 1. अबुशाद उर्फ जुम्मन 2. अब्दुल रब उर्फ वसीउल्लाह पुत्रगण मंजूर साकिनान फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ तथा भागने में सफल रहने वाले व्यक्तियों का नाम क्रमशः अब्दुल्ला व बैतुल्ला पुत्रगण लल्लू उर्फ रिजवान साकिनान फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया गया। मौके से जामा तलाशी लिया गया तो पकडे गये दोनो व्यक्तियों के दाहिने हाथ से पकडी गयी एक-2 अदद छूरी तथा पास में रखा हुआ दो अदद तराजु देशी, नाप हेतु 10 किग्रा का एक अदद, 2 किग्रा0 का 1 अदद, 1 किग्रा0 2 अदद, 500 ग्राम के दो अदद बाट, मांस को प्रवहण हेतु रखी गयी विखरी हुयी पन्नियों प्लास्टिक की बरंग सफेद व काली , 3 अदद चापड, 2 अदद ठीहा लकडी का , गोवंशीय चमडा 2 अदद बरंग सफेद व सोकन, गोवंशीय पशुओं के हड्डी के अवशेष व जमीन पर क्रुरता पूर्वक बंधा एक अदद बछडा सोकन, एक अदद गाय बरंग काली, एक अदद गाय काली लाल, एक अदद बछिया बरंग लाल बरामद हुआ। पकडे हुये व्यक्तियों से उनके कृत्यों के बारे में पूछा गया तो बताये कि साहब हम चारों लोग मिलकर गोवंशीय पशुओं को काटकर उनका माँस आसपास के इलाके में बेचकर अपना जीविकोपार्जन करते है। पकडे गये व्यक्तियों को उनके द्वारा कारित अपराध को बोध कराते हुये थाना स्थानीय पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय चालान किया गया।
बरामदगी
चार अदद गोवंशीय पशु जिन्दा, 2 अदद तराजु, 6 अदद बाट, मांस को ले जाने हेतु रखी गयी पन्नी , 3 अदद चापड, 02 अदद छूरी, 02 अदद ठीहा लकडी का, गोवंशीय पशु के चमडे 02 अदद, गोवंश के हड्डी के अवशेष
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 9/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0-
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अबुशाद उर्फ जुम्मन पुत्र मंजूर साकिनान फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. अब्दुल रब उर्फ वसीउल्लाह पुत्र मंजूर साकिनान फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. SHO दिनेश कुमार सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. उ0नि0 अनिरूद्ध कुमार सिंह प्रभारी चौकी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. उ0नि0 कृष्ण अवतार यादव थाना निजामाबाद आजमगढ़
4. हे0का0 रामकृष्ण यादव थाना निजामाबाद आजमगढ़
5. हे0का0 एजाज अहमद थाना निजामाबाद आजमगढ़
6. हे0का0 रामलखन सोनकर पीआरवी 1028 थाना निजामाबाद आजमगढ़
7. का0 अनिल कुमार सिंह चौकी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़
8. का0 सतीश कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
9. का0 चन्दन राम चौकी फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ़
10. का0 अरविन्द कश्यप थाना निजामाबाद आजमगढ़
11. का0 विरेन्द्र सरोज थाना निजामाबाद आजमगढ़
12.का0 मकरध्वज थाना निजामाबाद आजमगढ़
13. का0 आशुतोष कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
14. का0 विकास सिंह पीआरवी 1028 थाना निजामाबाद आजमगढ़
15. रि0का0 मनीष कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
16. रि0म0का0 अराधना मिश्रा थाना निजामाबाद आजमगढ़
थाना-गंभीरपुर
1 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह द्वारा जनता के सहयोग से दिनांक 14.01.2020 को समय 19.00 बजे शाम को चोरी किये गये सामान एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजु व 20 KG का बटखरा को अभियुक्त सोनू उर्फ सरफराज पुत्र मुमताज ग्राम रानीपुर रजमों सिधारीगंज थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ के पास से बरामद करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/20 धारा 380/411 भादवि दर्ज कर अभियुक्त सोनू उर्फ सरफराज उपरोक्त को सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया।
विवरण गिरफ्तारी।
मु0अ0सं0 06/20 धारा 380/411 भादवि थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ बनाम अभियुक्त सोनू उर्फ सरफराज पुत्र मुमताज ग्राम रानीपुर रजमों सिधारीगंज थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजु व 20 KG का बटखरा
गिरफ्तार करने वाली टीमः
व0उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह
थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
नोट-आजमगढ़ पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई।