आज़मगढ़।
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरेवां गांव के 57 वर्षीय व्यक्ति की ठंड लगने से मौत। थाना सरायमीर ग्राम खरेवां निवासी अनवार 57 पुत्र नूर मोहम्मद बाइक से सोमवार को थाना रानी की सराय के क्षेत्र ग्राम कोटला में अपने साड़ू के घर गए रात बिताने के बाद सुबह लगभग 10 बजे बाइक से घर के लिए रवाना हो गए कोटला बाजार में पहुंचकर बाइक से उतर कर एक दुकान पर जा ही रहे थे कि बीच में ही कांपते हुए गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने उठाकर कोटला बाजार में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए जहाँ चिकित्सक ने बताया कि अनवार की मौत ठंड हो सकती है । अनवार की मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम छा गया।
मोहम्मद यासिर सरायमीर