आज़मगढ़।
सरायमीर। विकास खण्ड मिर्जापुर के ग्राम पवईलाडपुर के मुसहर बस्ती में खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती कल्पना मिश्रा पहुंचकर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंर्तगत बने आवास पर फीता काट कर गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत विकास खण्ड मिर्जापुर में कुल 118 आवास बनाए गए हैं जिसके लिए सरकार प्रति आवास 1 लाख 20 हजार रुपये और प्रतिदिन 182 रूपये के दर से 90 दिन की मजदूरी लाभार्थियों को दे रही है। ग्राम पवईलाडपुर के मुसहर बस्ती में इन्द्रावती, हिरावती, प्रमिला, सुभाष और अनीता को आवास मिला इन लोगों ने आवास का निर्माण किया। जिसमें आज मकरसंक्रांति के अवसर लाभार्थियों को उनके आवास में गृह प्रवेश का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति पंकज सिंह, प्रधान संगउपाध्य राजा राम यादव, सहायक विकास खण्ड अधिकारी सदानंद पाण्डे,ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष सिंह, ग्राम विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
मोहम्मद यासिर सरायमीर