Breaking News

चोरी करके भागते समय दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार के हॉस्टल के पास कल शाम बकरी की चोरी करके भागते वक्त दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले उनकी पिटाई की और फिर उसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार मालटारी गांव के बाजार स्थानीय निवासी निजामुद्दीन की बकरी को दो बाइक सवार उठाकर लेकर के भागने लगे ग्रामीणों ने दौड़ा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की चोर बाजार की गली में से निकले ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिस के बाद ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।
 पिटाई करने के बाद स्थानीय थाना कोतवाली जीयनपुर को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों के साथ बाइक को अपने कब्जे में ले लिया और थाने लेकर आई। समाचार लिखे जाने तक पूछताछ की जा रही थी, अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि पिछले 20 दिनों के अंदर बाजार में 5 जगहों पर चोरी हुई थी, उन चोरियों में कही इनका हाथ तो नहीं।

और नया पुराने