Breaking News

5 हजार का ईनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

 थाना- फूलपुर।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु चेकिग अभियान के क्रम में  दिनांक 28.02.2020 को मुझ प्रभारी निरीक्षक मय हमराह फोर्स के मुड़ियार बाग के पास चेकिग के दौरान दो मोटर साईकिल से चार बदमाशो को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशो द्वारा अचानक पुलिस पार्टी को देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया और मोटर साईकिल पीछे मोड़ कर भागने लगे की एक मोटर साईकिल फिसल कर गिर गई और पीछा करने पर भाग रहे बदमाशो में से एक बदमाश बागो की तरफ भागने लगा कि कुछ दूर जाने पर बाग में एक बदमाश को समय करीब 23.10 बजे मौजूदा पुलिस फोर्स द्वारा पक़ड लिया गया । पकड़े गये बदमाश से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम शफीक उर्फ लल्लन पुत्र हाजी हसन निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़ तथा  मौके से तीन  बदमाश भाग गये। भागने वाले अभियुक्तगणो का नाम पकडे गये अभियुक्त शफीक उर्फ लल्लन द्वारा बताया गया कि तारीक पुत्र कुतुबुद्दीन , हारिस पुत्र लतीफ, हारिस पुत्र अब्दुल अजीज निवासी गण मुड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़। पकडे गये अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा चार अदद जिन्दा कारतूस 01 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु.अ.स. 46/2020 धारा 34/307 भादवि तथा मु.अ.स. 47/2020 धारा 3/25/27A ACT पंजीकृत है । 
 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –

1. शफीक उर्फ लल्लन पुत्र हाजी हसन निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़ ।

 फरार अभियुक्तगण।

1. तारीक पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़ 
2.  हारिस पुत्र लतीफ निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़
3.  हारिस पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़।

 बरामदगी का विवरण –

एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पलेन्डर ।

 पंजीकृत अभियोग।


1. मु.अ.स. 46/2020 धारा 34/307 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 
2. मु.अ.स. 47/2020 धारा 3,25,27A ACT थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।

 अपराधिक इतिहास।
 

1. मु0अ0सं0 279/19 धारा 34,307,336 बादवि तथा 3/5ए/8 उ0प्र0गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशु कुरता अधि थाना फूलपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 02/2020 धारा 3(1) उ0प्र0गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना फूलपुर आजमगढ़।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
 
1. प्र0नि0 शेर सिंह तोमर 
2. उ0नि0 राजीव कुमार 
3. हे0का0 कृष्ण मुरारी सिंह 
4. का0  जितेंद्र यादव
5. उ0नि0 कमलाशंकर गिरी 
6. हे0का0 विश्वनाथ यादव 
7. का0 आलोक शुक्ला 

 थाना सिधारी

 01 वारंटी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार मिश्र मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में  मामूर थे कि आज दि0  29.02.2020  को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके थाने का गैगेस्टर वारण्टी अभियुक्त जगदीश पासी पुत्र रामचन्द्र उर्फ झीनक सा0 हथिया थाना सिधारी आजमगढ एक दो-दिन से लुक छिपकर इधर उधर रह रहा है। उक्त वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु उसके घर पर दबिश दी गई तो वह अपने घर पर मौजूद मिला। जिसे पुलिस हिरासत में लिया गया। पकड़े ब्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अभियुक्त जगदीश पासी पुत्र रामचन्द्र उर्फ झीनक सा0 हथिया थाना सिधारी आजमगढ बताया कि इत्मिनान होने पर पकड़े गये अभियुक्त उपरोक्त को मु0न0 229/08 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ का बोध कराकर बकायदा वाजाफ्ता हिरासत पुलिस में लिया गया व गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 
 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. जगदीश पाशी पुत्र रामचन्द्र उर्फ झीनक सा0 हथिया  थाना सिधारी आजमगढ 

 पंजीकृत अभियोग।
 

1. मु0न0 229/08 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट   थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।

1. प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 
2. हे0का0 रामप्रकाश चौधारी थाना सिधारी आजमगढ़
3. का0 अमलेश सिंह थाना सिधारी आजमगढ़ 
4. का0 अभिषेक पाण्डेय  थाना सिधारी आजमगढ़
5. हे0चालक इमरान अन्सारी थाना सिधारी आजमगढ़
6. का0 विनोद प्रताप यादव थाना सिधारी आजमगढ़
और नया पुराने