Breaking News

राजमिस्त्री कि बिजली करंट से मौत एक बुरी तरह से घायल।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

लोहे की सरिया सीधा करते समय 11000 वोल्टेज की चपेट में आया।

शव को पोस्टमार्टम में भेजा दूसरा सदर में भर्ती।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के भरौली जगदीश पुर गांव निवासी जयनाथ गौड़ पुत्र पतिराम उम्र 50 साल की बिजली के कंरट से  सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मौके पर मौत हो गयी।तो एक बुरी तरह से घायल हो गया।जिसे डाक्टरो ने सदर के लिए रेफर कर दिया।
वही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली जगदीश पुर गांव निवासी जय नाथ गौड़ जो राजगीर मिस्त्री का कार्य करता है जो अपने गांव के बगल के इसरहा गांव में  विपिन साहनी पुत्र सूर्यभान साहनी उम्र लगभग 22 वर्ष भी बुरी तरह से झुलस गया। जबकि विपिन के घर पर ही कार्य चल रहा था। जिसकी छत की सैटरिंग का कार्य चल रहा था। घर के पीछे 11,000 वोल्टेज के तार से लोहे की सरिया को सीधा करते समय करंट की चपेट में आ जाने से राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई जिसे पीएचसी अजमतगढ़ ले गए जहाँ डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।। वही दूसरा व्यक्ति विपिन भी बुरी तरह से घायल हो गया। गांव वालों की मदद से तत्काल दोनों को अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया और दूसरे व्यक्ति को जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रिफर कर दिया गया। जैसे ही परिजनों को मौत की जानकारी हुई तत्काल जीयनपुर पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाने आई और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा। वहीं मृतक व्यक्ति के तीन लड़के और एक लड़की है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया वही पत्नी प्रेमा देवी 46 साल का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है।
और नया पुराने